बुधवारी और कोसाबाड़ी में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा माल्यार्पण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बुधवारी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा कोसाबाड़ी स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। गांधी और शास्त्री के जीवन, विचारों तथा राष्ट्रसेवा में उनके योगदान को याद करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
स्वच्छता में जनभागीदारी जरूरी : लखनलाल देवांगन
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के कारण विशेष महत्व रखता है। उन्होंने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों तथा शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। घर, आसपास के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी को निभानी चाहिए।
महापुरुषों के आदर्शों से जनसेवा की प्रेरणा : गोपाल मोदी
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं शास्त्री जी ने सादगी और राष्ट्रसेवा के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सद्भाव, स्वच्छता और सेवा की भावना को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में रायपुर सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, डॉ. राजेश राठौर, प्रीति स्वर्णकार, मिलाप बरेठ, संजीव शर्मा, प्रकाश अग्रवाल और लक्ष्मण श्रीवास सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संत रविदास के समरसता संदेश को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा : भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी

