कटघोरा वन मंडल में 54 हाथियों की मौजूदगी, दो दिनों में 15 किसानों की धान की फसल को नुकसान
कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। वन विभाग के अनुसार वर्तमान में क्षेत्र में करीब 54 हाथी अलग-अलग स्थानों पर विचरण कर रहे हैं। इनमें से 48 हाथियों का झुंड पसान रेंज में पहुंच गया है, जबकि जटगा और केंदई रेंज में दो-दो हाथी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
झुंड से अलग हुआ एक दंतैल हाथी सड़क किनारे स्थित खेतों में पहुंच रहा है। इससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं। कोरबा वन मंडल के करतला रेंज में भी चार हाथी एक साथ घूम रहे हैं। बताया गया है कि इन हाथियों ने पिछले दो दिनों में करीब 15 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
कटघोरा वनमंडल के जलाशय में हाथियों का डेरा, पानी में मस्ती करते नजर आए 13 गजराज

