रेलवे में अप्रेंटिस के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका

      Date:

      • 7 अक्टूबर से आवेदन, न परीक्षा होगी न साक्षात्कार; मेरिट के आधार पर होगा चयन

      नई दिल्ली (एजेंसी)। रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर प्रशिक्षण पाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), जयपुर ने अप्रेंटिस के 2000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

          इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के आधार पर नहीं होगा। शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना भी अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 6 नवंबर 2026 को न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

          इस भर्ती के लिए सामान्य और अन्य पात्र वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

          परीक्षा और साक्षात्कार नहीं

          इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या साक्षात्कार में शामिल नहीं होना होगा। 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट में स्थान बनाने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को 10वीं की अंकसूची, आईटीआई प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण, जाति प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इसमें संबंधित ट्रेड, पदों की संख्या, पात्रता, आयु सीमा, शुल्क, आवश्यक दस्तावेज और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी दी गई है। आवेदन पत्र जमा करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है।

          रेलवे में 33 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, अक्टूबर में आ सकता है शॉर्ट नोटिफिकेशन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आधी रात गांव के करीब पहुंचा दंतैल हाथी, फसलों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों में दहशत

              करतला (AkhandBharatHNKP.Com)। विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत कोकोटमेर में सोमवार-मंगलवार...