ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

      Date:

      • हेलमेट के ऊपर से निकला ट्रेलर का पहिया

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कसनिया-जटगा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर का पहिया बाइक सवार के हेलमेट के ऊपर से निकल गया। हेलमेट पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार हेलमेट पहने हुए था। इसके बावजूद ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

          हादसे के बाद मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर डायल-112 और कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस घटना से कुछ घंटे पहले सोमवार रात बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में भी तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो अलग-अलग दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था। इन हादसों में दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। लगातार हो रहे हादसों से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम भी किया था। देर रात पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया।

          लगातार हादसों से लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

          क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रेलरों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने सड़क सुरक्षा के लिए तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आधी रात गांव के करीब पहुंचा दंतैल हाथी, फसलों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों में दहशत

              करतला (AkhandBharatHNKP.Com)। विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत कोकोटमेर में सोमवार-मंगलवार...