हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर जोन के पांच प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा।

          ट्रेन संख्या 08609 हटिया-एलटीटी पूजा स्पेशल 12, 19 और 26 अक्टूबर को हटिया से रवाना होगी। ट्रेन शाम 4:20 बजे हटिया से चलकर अगले दिन रात 1:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 1:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन रायपुर रात 2:55 बजे पहुंचेगी और 3 बजे रवाना होगी। दुर्ग में सुबह 3:55 बजे पहुंचकर 4 बजे चलेगी। गोंदिया सुबह 5:48 बजे पहुंचेगी और 5:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन रात 10:10 बजे एलटीटी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 08610 एलटीटी-हटिया पूजा स्पेशल 13, 20 और 27 अक्टूबर को एलटीटी से चलेगी। यह ट्रेन रात 11:50 बजे एलटीटी से रवाना होगी। अगले दिन गोंदिया दोपहर 1:50 बजे पहुंचकर 1:52 बजे रवाना होगी। ट्रेन दुर्ग दोपहर 3:55 बजे पहुंचकर 4 बजे चलेगी। रायपुर शाम 4:35 बजे पहुंचकर 4:40 बजे रवाना होगी। बिलासपुर शाम 7:05 बजे पहुंचकर 7:15 बजे चलेगी। रायगढ़ रात 9:35 बजे पहुंचकर 9:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद तीसरे दिन सुबह 4:30 बजे हटिया पहुंचेगी।

          22 कोच की होगी ट्रेन

          पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 एसएलआरडी, 1 पावर कार, 4 सामान्य श्रेणी, 6 शयनयान, 7 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी तथा 1 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का कोच शामिल होगा।

          इन स्टेशनों पर भी रहेगा ठहराव

          दोनों दिशाओं में ट्रेन बालसिरिंग, गोविंदपुर रोड, बानो, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की तारीख, समय और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेलवन के माध्यम से ताजा जानकारी प्राप्त करें।.

          सरगुजा को रेलवे की सौगात, अब सप्ताह में दो दिन अम्बिकापुर से दिल्ली हजरत निजामुद्दीन के लिए मिलेगी ट्रेन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आधी रात गांव के करीब पहुंचा दंतैल हाथी, फसलों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों में दहशत

              करतला (AkhandBharatHNKP.Com)। विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत कोकोटमेर में सोमवार-मंगलवार...