कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल और नगर सैनिक दिलीप केंवट के यहां EOW की छापेमारी

      Date:

      • DMF घोटाले से जुड़कर देखी जा रही कार्रवाई, दोनों स्थानों पर दस्तावेजों की जांच और पूछताछ जारी

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के कटघोरा में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने गुरुवार सुबह एक साथ दो ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई शुरू की। टीम ने कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल और नगर सैनिक दिलीप केंवट के ठिकानों पर छापेमारी की। दोनों स्थानों पर दस्तावेजों की जांच के साथ संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

          जानकारी के अनुसार, EOW की टीमें सुबह कटघोरा पहुंचीं। पहली टीम ने नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल के ठिकाने पर दबिश दी, जबकि दूसरी टीम ने नगर सैनिक दिलीप केंवट के यहां जांच शुरू की। दोनों स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए टीम जरूरी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, EOW की इस कार्रवाई को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सामने आए चर्चित जिला खनिज न्यास (DMF) घोटाले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। DMF की राशि के कथित दुरुपयोग को लेकर जांच एजेंसियां पहले भी कई स्थानों पर कार्रवाई कर चुकी हैं। आरोप है कि DMF मद की राशि का उपयोग निर्धारित विकास कार्यों के बजाय अन्य कार्यों में किया गया था। इस मामले में कई अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में रही है।

          फिलहाल कटघोरा के दोनों ठिकानों पर EOW की कार्रवाई जारी है। हालांकि, छापेमारी के वास्तविक कारणों और DMF घोटाले से इसके संबंध को लेकर जांच एजेंसी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

          छत्तीसगढ़ में EOW-ACB की कार्रवाई, कई कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related