चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी राहत, CM साय ने दिए सर्वे के निर्देश

      Date:

      • सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, आरबीसी 6-4 के तहत पात्र किसानों को दी जाएगी सहायता राशि

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

          https://dprcg.gov.in/post/1793352667/Raipur-Farmers-affected-by-cyclone-Arnab-will-get-relief-soon-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Dev-Sai-gave-instructions

          मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करे, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन किया जाए। सर्वेक्षण के बाद निर्धारित मापदंडों के अनुसार पात्र किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

          राहत वितरण में देरी नहीं करने के निर्देश

          मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि फसल क्षति के सर्वेक्षण से लेकर सहायता राशि के वितरण तक किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करें, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं के हितों की रक्षा और कठिन परिस्थितियों में उन्हें हरसंभव संबल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

          करम परब जनजातीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related