छत्तीसगढ़ पुलिस में 375 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 2 नवंबर से आवेदन शुरू

      Date:

      • सुकमा जिले के स्थानीय युवाओं को मिलेगा अवसर, 12 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सुकमा पुलिस ने बस्तर फाइटर्स के अंतर्गत फाइटर आरक्षक के 375 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से जिले के स्थानीय युवाओं को पुलिस बल में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होकर 12 दिसंबर 2026 तक चलेगी।

          कार्यालय पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार यह भर्ती छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स) के तहत की जाएगी। इसमें केवल सुकमा जिले के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। कुल 375 पदों को विभिन्न आरक्षित वर्गों में विभाजित किया गया है। इनमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सर्वाधिक 315 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं अनारक्षित वर्ग के 26, अन्य पिछड़ा वर्ग के 26 और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 8 पद रखे गए हैं।

          • अनुसूचित जनजाति – 315 पद
          • अनारक्षित वर्ग – 26 पद
          • अन्य पिछड़ा वर्ग – 26 पद
          • अनुसूचित जाति – 08 पद

          2 नवंबर से 12 दिसंबर तक जमा होंगे आवेदन

          भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 2 नवंबर 2026 से निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। अंतिम दिन शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

          इन कार्यालयों में जमा कर सकेंगे आवेदन

          अभ्यर्थी अपना आवेदन कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला सुकमा में सीधे जमा कर सकते हैं। इसके अलावा सुकमा, दोरनापाल, कोण्टा, जगरगुण्डा और मरईगुड़ा स्थित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालयों में भी आवेदन जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार पंजीकृत भारतीय डाक के माध्यम से भी आवेदन भेज सकते हैं। इसके लिए आवेदन पत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कम्पोजिट भवन, कुम्हाररास, सुकमा, पिन कोड 494111 के पते पर भेजना होगा।

          शारीरिक और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

          भर्ती से संबंधित आवेदन प्रारूप, शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा तथा चयन प्रक्रिया के अन्य दिशा-निर्देश जिले के सभी थानों, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालयों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध कराए गए हैं। अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस एवं जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस भर्ती से सुकमा जिले के स्थानीय युवाओं को पुलिस विभाग में रोजगार पाने का बड़ा अवसर मिलेगा। विशेष रूप से आदिवासी अंचल के युवाओं के लिए बस्तर फाइटर्स में शामिल होकर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में योगदान देने का यह महत्वपूर्ण मौका है।

          छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एएसपी और उप सेनानी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related