छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एएसपी और उप सेनानी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

      Date:

      • राज्य शासन ने जारी किया पदस्थापना आदेश, गृह विभाग ने प्रशासनिक आधार पर किए बदलाव

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), उप सेनानी सहित समकक्ष रैंक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

          शासन द्वारा यह बदलाव प्रशासनिक आधार पर किया गया है। नई पदस्थापनाओं के माध्यम से पुलिस विभाग के कामकाज में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है। जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित पदों पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

          पुलिस प्रशासन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related