गृह ग्राम भेंडरा पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया, निधन को बताया अपूरणीय क्षति
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री बालोद जिले के उनके गृह ग्राम भेंडरा पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे दिवंगत विधायक की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनके जाने से क्षेत्र की जनता को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा का सरल स्वभाव, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

