छत्तीसगढ़ के मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा योजना का प्रारूप जारी, 30 नवंबर तक मांगे सुझाव

      Date:

      • एक से 30 नवंबर तक ईमेल के माध्यम से दे सकेंगे राय, जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया योजना का प्रारूप

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन ने पहल की है। इसके तहत ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है। शासन ने योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन को लेकर मीडिया कर्मियों सहित संबंधित लोगों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

          https://dprcg.gov.in/post/1793518894/Raipur-Health-and-Accident-Insurance-Coverage-Scheme-for-Media-Personnel

          योजना के प्रारूप पर 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव भेजे जा सकते हैं। जनसंपर्क विभाग ने तैयार प्रारूप को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है, ताकि इच्छुक मीडिया कर्मी योजना का अवलोकन कर सकें और इसके प्रावधानों तथा क्रियान्वयन के संबंध में अपनी राय दे सकें। सुझाव ईमेल के माध्यम से chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। सुझाव देने के लिए एक महीने का समय निर्धारित किया गया है। शासन की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य और दुर्घटना से जुड़ी बीमा सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए योजना को तैयार करना है। प्राप्त सुझावों के आधार पर योजना के प्रारूप और उसके क्रियान्वयन पर विचार किया जाएगा। योजना का प्रारूप और संबंधित जानकारी जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर देखी जा सकती है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related