विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों को जाना
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी रायगढ़ जिले के बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक वातावरण की जानकारी ली।

विद्यालय भ्रमण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय के महत्व तथा शिक्षा के क्षेत्र में उसकी भूमिका को भी जाना। दीपावली के शुभ अवसर पर वित्त मंत्री का विद्यालय आगमन रहा। इस दौरान उन्होंने परिसर का जायजा लेते हुए शैक्षणिक वातावरण और संस्थान की गतिविधियों को समझा।

