बिहार में 5.3 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

      Date:

      • पटना, सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर और वैशाली में महसूस हुए झटके, पंखे और पलंग तक हिलने लगे, फिलहाल जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं

          पटना (एजेंसी)। कार्तिक पूर्णिमा की सुबह मंगलवार को बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 7:04 से 7:05 बजे के बीच आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 दर्ज की गई। इसके झटके पटना, सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर और वैशाली में महसूस किए गए।

          सुपौल में भूकंप का असर अधिक महसूस हुआ। घरों में पलंग, पंखे और सामान हिलने लगे। अचानक कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। दरभंगा में भी सुबह 7:04 बजे और पटना, समस्तीपुर व वैशाली में करीब 7:05 बजे दो से तीन सेकंड तक धरती में कंपन हुआ। सुबह ठंड के कारण कई लोग सो रहे थे, जबकि जाग चुके लोगों ने पंखों और घरेलू सामान में हलचल महसूस की। राहत की बात है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी भी जिले से जनहानि या बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

              विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध...