राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

      Date:

      • विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वेच्छानुदान मद से प्रदान किए उपकरण

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में सरस्वती महाविद्यालय, बिलासपुर को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

          इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि महाविद्यालय की डिजिटल और तकनीकी क्षमता को मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई को अधिक सुगम एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों से विद्यार्थियों को अध्ययन में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और महाविद्यालय की तकनीकी व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम में सरस्वती महाविद्यालय के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सदस्य बृजेंद्र शुक्ला, विवेक सक्सेना, लक्ष्मण राव मागर और बद्रीनाथ केसरवानी सहित महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

          घरेलू हिंसा को सामान्य घटना समझकर नजरअंदाज न करें : राज्यपाल रमेन डेका

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related