संविधान दिवस पर मंत्रालय में गूंजा संविधान की उद्देशिका का संदेश, मुख्य सचिव ने दिलाया सामूहिक संकल्प

      Date:

      • मुख्य सचिव विकासशील की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया उद्देशिका का वाचन, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को दोहराया

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। संविधान दिवस के अवसर पर मंत्रालय महानदी भवन में भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। मुख्य सचिव विकासशील की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठ किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से उद्देशिका का वाचन करवाया। सभी ने संविधान में निहित मूल आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

          https://dprcg.gov.in/post/1795676381/Raipur-Chief-Secretary-has-the-Preamble-to-the-Constitution-read-out-by-officers-and-employees

          सामूहिक वाचन के दौरान संविधान की उद्देशिका में उल्लेखित संकल्पों को दोहराया गया। इसमें भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की भावना शामिल है। इसके साथ ही विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समानता तथा व्यक्ति की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों के बीच बंधुता बढ़ाने के संवैधानिक संकल्प को भी दोहराया गया। संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के आदर्शों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

          संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा लेख, विपक्ष पर साधा निशाना, युवाओं को दिया संविधान पढ़ने का संदेश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related