‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मिनीमाता कॉलेज परिसर में हुआ वृक्षारोपण

      Date:

      • प्राध्यापकों, छात्राओं और नगर निगम अधिकारियों ने लगाए पौधे, हरित कोरबा अभियान को दिया बढ़ावा

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंगलवार को घंटाघर स्थित मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों, एनएसएस की स्वयंसेविकाओं, छात्राओं तथा नगर निगम अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

          हरित कोरबाकलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 18 जुलाई से लगातार 60 दिनों तक जिले के विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 18 जुलाई को घंटाघर ओपन थिएटर मैदान में आयोजित ‘रन फॉर ग्रीन’ कार्यक्रम के साथ हुई थी। अभियान के पांचवें दिन मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर हरित वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।

          पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

          कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पापिया चतुर्वेदी, सहायक प्राध्यापक संध्या पाण्डेय, डॉ. विनोद कुमार साहू, डॉ. श्रेणी दिवाकर, मोनिका मिंज, वर्षा सिंह, कल्याणी ध्रुव, भागवत पटेल और डॉ. सरस्वती राव सहित नगर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, उद्यान प्रभारी आनंद राठौर, एनएसएस की स्वयंसेविकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

          ‘रन फॉर ग्रीन’ मैराथन से गूंजा कोरबा, हरित शहर बनाने का लिया संकल्प

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आधी रात जिला अस्पताल में पहुंचा भालू, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

              बालोद (AkhandBharatHNKP.Com)। बालोद जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में...

              रेलवे सुरंग में दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत...