रायपुर-बस्तर राजमार्ग पर भीषण हादसा, धान से लदे ट्रक से भिड़ी पिकअप, 4 युवकों की मौत

      Date:

      • पिकअप में सवार थे 10 युवक, 6 घायल; बारिश और अंधेरे के बीच मोड़ पर हुआ हादसा

      कांकेर (AkhandBharatHNKP.Com)। रायपुर-बस्तर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मरकटोला घाट में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। धान से लदे ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

          बताया जा रहा है कि हादसा भारी बारिश के दौरान घाट के मोड़ पर हुआ। बारिश और अंधेरे के कारण सड़क पर दृश्यता कम थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए, जबकि धान से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक में लदी धान की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसे सामान्य कराने का प्रयास किया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related