बद्रीनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश : 5 यात्रियों और पायलट समेत 6 लोग थे सवार, प्रशासन की टीमें मौके पर रवाना

      Date:

      • उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हुआ हादसा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पुष्टि; राहत-बचाव अभियान शुरू

      चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। हेलिकॉप्टर में पांच यात्रियों और पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की पुष्टि की है।

          जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर चार्ली एक्सरे कंपनी का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में खराब मौसम के चलते गुरुवार को हेलिकॉप्टर सेवाएं बंद रखी गई थीं। ऐसे में हादसे के बाद मौसम और उड़ान परिस्थितियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल हेलिकॉप्टर दुर्घटना के कारणों और उसमें सवार छह लोगों की स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से जानकारी मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

          रूसी प्लेन चीन सीमा के पास क्रैश, 49 लोगों की हुई मौत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related