सत्य साई ग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

      Date:

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          • शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा, छत्तीसगढ़ में निःशुल्क सेवाओं के विस्तार पर दिया जोर

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्नाटक के सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली का दौरा कर वहां संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और मानवीय मूल्यों पर आधारित सेवा मॉडल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के संस्थापक सद्गुरु मधुसूदन साई से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी सेवाओं के विस्तार की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का आधार केवल आर्थिक प्रगति नहीं, बल्कि स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारित समाज है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। समाजसेवी संस्थाओं के अनुभव और सेवा भावना से इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल द्वारा निःशुल्क बाल हृदय शल्य चिकित्सा के माध्यम से हजारों बच्चों को नया जीवन देने की सराहना की। उन्होंने अस्पताल के विस्तार, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल की स्थापना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय मूल्य आधारित शिक्षा सम्मेलन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा केवल ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें चरित्र निर्माण, नैतिकता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों का भी समावेश होना आवश्यक है। यही शिक्षा संवेदनशील नागरिक और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करती है।

          https://dprcg.gov.in/post/1784908657/Raipur-Chief-Minister-Shri-Vishnu-Deo-Sai-described-the-Sathya-Sai-Gram-service-model-as-an-inspiring-example-of-public-welfare

          पोषण और रोजगार के क्षेत्र में सहयोग की संभावना

          मुख्यमंत्री ने साईश्योर न्यूट्रास्यूटिकल्स इकाई का भी अवलोकन किया। यहां तैयार पोषण आहार के माध्यम से देशभर के करोड़ों बच्चों को पोषण सहायता दी जा रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में ऐसे नवाचारों को अपनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही बताया गया कि यहां छत्तीसगढ़ के करीब 300 युवाओं को नर्सिंग शिक्षा एवं प्रशिक्षण भी दिया गया है।

          जनकल्याण के लिए मिलकर करेंगे काम

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ सरकार और वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के बीच सहयोग से स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी। इससे गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।

          महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              मंत्री लखनलाल देवांगन ने घर पर लगाया 10 किलोवाट का सोलर प्लांट

              प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाने की अपील,...