कोरबा में होटल कारोबारी दीपक टंडन पर एक और एफआईआर, कोयला व्यापारी से 27.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

      Date:

      • एक सप्ताह में दर्ज हुए छह मामले, पैसे लौटाने के लिए दिया 5 लाख का चेक भी निकला होल्ड

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। रायपुर के चर्चित होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब कोरबा जिले के दीपका में उसके खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया गया है। इस बार कोयला कारोबारी अंकित सिंह ने अपने पिता महेंद्र सिंह के साथ 27 लाख 90 हजार रुपए की कथित धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत की है। आरोप है कि रकम वापस करने का भरोसा दिलाकर 5 लाख रुपए का चेक दिया गया, लेकिन बैंक में जांच कराने पर पता चला कि चेक पहले से ही होल्ड था। शिकायत के आधार पर दीपका पुलिस ने 13 नवंबर 2026 को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

          दीपका के वार्ड क्रमांक-9 निवासी कोयला कारोबारी अंकित सिंह (32) के मुताबिक, दीपक टंडन ने उनके पिता महेंद्र सिंह से 27.90 लाख रुपए लिए थे। इस मामले में वर्ष 2020 में दीपका थाने में अपराध क्रमांक 160/2020 के तहत मामला दर्ज हुआ था। अंकित का आरोप है कि बाद में दीपक टंडन ने उन्हें भरोसे में लेकर शपथ पत्र के माध्यम से समझौता किया। उसने जल्द ही 5 लाख रुपए देने और शेष रकम धीरे-धीरे लौटाने का आश्वासन दिया था। इसी भरोसे पर अंकित ने कुछ समय तक इंतजार किया, लेकिन रकम वापस नहीं मिली। शिकायत के अनुसार, लगातार रकम मांगने के बाद आरोपी ने 20 मई 2023 को यस बैंक का 5 लाख रुपए का चेक दिया। अंकित ने करीब 10 से 12 दिन बाद बैंक में चेक के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि चेक पहले से ही होल्ड कराया गया है। इसके बाद भी रकम लौटाने को लेकर लगातार टालमटोल की जाती रही। अंकित का आरोप है कि आरोपी ने 10 जुलाई 2024 को कटघोरा न्यायालय में पेशी के दौरान पैसे देने की बात कही थी। इसी दिन शाम करीब चार बजे अपने एक साथी के माध्यम से उसे बुधवारी चौक दीपका बुलाया गया।

          रकम मांगने पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप

          अंकित के मुताबिक, बुधवारी चौक पहुंचने पर दीपक टंडन रकम मांगने की बात पर नाराज हो गया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और एससी-एसटी अधिनियम के तहत फंसाने की धमकी दी। डर के कारण उस समय अंकित ने पुलिस में शिकायत नहीं की और घटना की जानकारी अपने पिता तथा साथी गौतम गौते को दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि कुछ दिन पहले बिलासपुर पुलिस द्वारा दीपक टंडन की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद उसने हिम्मत जुटाई और 13 नवंबर को दीपका थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

          एक सप्ताह में छह एफआईआर, कई जिलों में मामले

          दीपक टंडन के खिलाफ बीते एक सप्ताह में अलग-अलग मामलों में कुल छह एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इन मामलों में रायपुर, सक्ती, बिलासपुर और अब कोरबा शामिल हैं। पुलिस में दर्ज शिकायतों के अनुसार, उस पर होटल का कब्जा नहीं छोड़ने, जमीन और रेस्टोरेंट बेचने के नाम पर रकम लेने, फॉर्च्यूनर वाहन के सौदे में धोखाधड़ी, सरकारी कोयला टेंडर दिलाने का झांसा देने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो तैयार कर प्रसारित करने जैसे आरोप हैं। रायपुर के तेलीबांधा थाने में होटल कारोबारी से जुड़े विवाद में उसकी पत्नी बरखा टंडन का नाम भी सामने आया है। वहीं जमीन और रेस्टोरेंट के सौदे में करीब 36 लाख रुपए तथा वाहन के सौदे में 20 लाख रुपए लेने की शिकायत दर्ज कराई गई है। सक्ती में सरकारी कोयला टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए लेने का आरोप है।

          फर्जी खबरों के जरिए ब्लैकमेलिंग का आरोप, होटल कारोबारी गिरफ्तार, एआई से तैयार करता था आपत्तिजनक तस्वीरें

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related