UPSC EPFO भर्ती 2026: असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के 80 पदों पर भर्ती, 22 अगस्त से आवेदन

      Date:

      • 11 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, दिसंबर में परीक्षा होने की संभावना; सामान्य वर्ग के लिए 29 पद

      नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 80 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

          इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 11 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा की निश्चित तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है। कुल 80 रिक्तियों में अलग-अलग वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के 29, ईडब्ल्यूएस के 8, ओबीसी के 18, एससी के 15 और एसटी वर्ग के 10 पद शामिल हैं। कुल पदों में से 3 पद बेंचमार्क दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों (PwBD) के लिए आरक्षित हैं।

          ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें

          • शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी: 19 अगस्त 2026
          • विस्तृत नोटिफिकेशन जारी: 22 अगस्त 2026
          • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 अगस्त 2026
          • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2026
          • भर्ती परीक्षा: दिसंबर 2026 में संभावित
          • साक्षात्कार: अक्टूबर-नवंबर 2027 में संभावित

          आवेदन शुल्क सिर्फ 25 रुपये

          APFC भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला अभ्यर्थियों के साथ एससी, एसटी और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है। असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का पाठ्यक्रम, प्रश्नपत्र का पैटर्न, अंक योजना और अन्य जरूरी जानकारी 22 अगस्त को जारी होने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन में दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें, ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्या होने पर परेशानी से बचा जा सके।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related