चक्रधरपुर मंडल में मेगा ब्लॉक, बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 17 नवंबर तक रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक मरम्मत और सुरक्षा कार्य के चलते 3 जुलाई से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसका सीधा असर बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा।

          रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मेगा ब्लॉक के कारण हैदराबाद-रक्सौल, टाटानगर-इतवारी, बिलासपुर-टाटानगर समेत 5 प्रमुख ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में 20 से 40 दिनों तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को बीच मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों का रूट भी बदला जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक चक्रधरपुर मंडल के कंसबहाल और धारुआडीही सेक्शन में अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैक मरम्मत तथा सुरक्षा संबंधी कार्य किया जाना है। इसी वजह से मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसका असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ट्रेनों पर भी पड़ेगा, जिससे झारखंड, बिहार, तेलंगाना और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी है।

          साउथ बिहार एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द

          13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में आरा से चलकर राउरकेला तक ही जाएगी। वहीं 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग के बजाय राउरकेला से रवाना होगी। इस दौरान दुर्ग-राउरकेला के बीच सेवा प्रभावित रहेगी। वही 18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस तय तारीखों में बदले हुए मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर चलेगी। वहीं आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस कुछ तिथियों में टाटा-गमहारीया के स्थान पर कांड्रा-सीनी मार्ग से संचालित होगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              रथयात्रा पर यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा टीओडी विशेष ट्रेनें

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रथयात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते...