उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ की मिली स्वीकृत

      Date:

      • 13 प्रमुख मार्गों के डामरीकरण को मिली स्वीकृति, बारिश के बाद शुरू होंगे निर्माण कार्य

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन की पहल से शहर की सड़कों के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण के लिए 17.50 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन ने मंत्री के प्रस्ताव पर प्रमुख मार्गों के डामरीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।

      इन प्रमुख सड़कों का होगा डामरीकरण

          स्वीकृत कार्यों में सोनालिया ब्रिज से तुलसी नगर बायपास के लिए 1.99 करोड़ रुपए, रिश्दा चौक से गायत्री मंदिर मुख्य मार्ग (जीटी रोड) के लिए 1.80 करोड़ रुपए और इमली डुग्गू बस्ती से खदान रोड तक सीसी रोड व डिवाइडर के लिए 1.74 करोड़ रुपए शामिल हैं। इसी तरह पोड़ीबहार चर्च से लकी बिग बास्केट मोड़ तक 1.65 करोड़, डीडीएम रोड से लालूराम कॉलोनी होते हुए बस स्टैंड तक 1.64 करोड़, सरदार पटेल नगर के आवासीय क्षेत्र के लिए 1.50 करोड़ और व्यावसायिक क्षेत्र के लिए 1.45 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा प्रेम नगर मुख्य मार्ग से कपटमुड़ा डीपरा बस्ती तक 1.38 करोड़, लालघाट बालको चेक पोस्ट से रिश्दा चौक बीटी रोड के लिए 1.20 करोड़, सुभाष चौक से सब-स्टेशन तक 97.80 लाख, सोनालिया ब्रिज नहर से सीतामणि मुख्य मार्ग तक 87.75 लाख और कलेक्ट्रेट एटीएम से बैगिनडभार आंगनबाड़ी तक 66.18 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

          https://dprcg.gov.in/post/1787664603/Raipur-₹17-5-crore-sanctioned-for-Korba-s-roads-following-the-initiative-of-Industries-Minister-Lakhan-Lal-Dewangan

          छह अन्य सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी

          मंत्री देवांगन के अनुसार शहर की छह अन्य प्रमुख सड़कों के लिए पहले ही 7.12 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। इनमें जैन चौक से घंटाघर चौक, घंटाघर चौक से कोसाबाड़ी चौक, सुनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड और पुराने बस स्टैंड अंडरब्रिज रोड जैसे व्यस्त मार्ग शामिल हैं।

          बारिश के बाद शुरू होगा काम

          मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मानसून समाप्त होते ही स्वीकृत सभी सड़कों पर डामरीकरण का काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्गों के साथ उपनगरीय क्षेत्रों और वार्डों की आंतरिक सड़कों के लिए भी DMF मद से राशि स्वीकृत की जा रही है। कुछ अन्य सड़कों के लिए राशि जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद है। सड़कों के डामरीकरण से शहर के प्रमुख मार्गों की स्थिति बेहतर होने के साथ ही लोगों को आवागमन में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने निगम के 4 वार्डों को दी 60 लाख के विकास कार्यो की सौगात

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              कोरबा पुलिस में फेरबदल, पाली के दो आरक्षकों समेत 10 का तबादला

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिला पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए...