
विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने पोड़ीबहार स्थित चंद्रा समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिक निगम कोरबा के चार वार्डों को करीब 60 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने वार्ड क्रमांक 32, 36, 37 और 24 में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मंत्री ने भूमिपूजन किए गए कार्यों को जल्द शुरू करने और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

वार्ड क्रमांक 32 के पोड़ीबहार राठौर मोहल्ले में 5 लाख रुपए की लागत से मंच, वार्ड 36 रिसदी बस्ती में 5 लाख रुपए से आरसीसी छतदार सांस्कृतिक मंच, वार्ड 24 शिव मंदिर के पास 5 लाख रुपए से एसएस रेलिंग व सौंदर्यीकरण, वार्ड 37 सिंचाई कॉलोनी में 5 लाख रुपए से शेड, वार्ड 36 डिंगापुर में 7 लाख रुपए से सार्वजनिक मंच और 3 लाख रुपए से तालाब में पचरी निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा वार्ड 24 बुधवारी में 5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन के अहाता निर्माण का भी भूमिपूजन किया गया। वहीं पोड़ीबहार में चंद्रा समाज भवन के पास 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित सांस्कृतिक मंच, शेड एवं अन्य विस्तार कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एमआईसी सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, अजय गोंड़, पार्षद पंकज देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, प्रताप सिंह कंवर, एल्डरमेन ईश्वर साहू, मण्डल अध्यक्ष डाॅ.राजेश राठौर, कोरबा चन्द्रा समाज की अध्यक्ष भुनेश्वरी चन्द्रा, जगदीश चन्द्रा, शिव जायसवाल, मिलाप बरेठ, अश्वनी चन्द्रा, सहदेव चन्द्रा, गुलजार सिंह, जयकुमार राठौर, निहाल सोनी, गोप लाल राठिया, लखन चन्द्रा, श्याम साहू, भद्रासन पंडित, सुरेन्द्र राजवाडे़, जोन कमिश्नर एनके नाथ, पीयूष राजपूत, अश्वनी दास, अंजुला अनंत, बाबूलाल चन्द्रा आदि सहित काफी संख्या में समाज के लोग तथा अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।
ढाई साल में 1000 करोड़ के कार्य स्वीकृत : देवांगन
मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के साथ कोरबा का भी तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में कोरबा निगम क्षेत्र में करीब 1000 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोरबा में करीब 145 करोड़ रुपए से सड़कों का कायाकल्प किया जाना है। बारिश समाप्त होते ही सड़क निर्माण और सुधार कार्यों में तेजी लाई जाएगी। चंद्रा समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री लखनलाल देवांगन ने समाज के लिए 25 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण का वादा किया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री का आभार जताया।
बालको कर रहा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

