नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास की नई राह पर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      Date:

      • युवा मंच कार्यक्रम में बोले सीएम- पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर सरकार का फोकस; उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां सम्मानित

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद की समाप्ति के बाद छत्तीसगढ़ अब विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरगुजा से बस्तर तक प्रदेश के समग्र और लक्ष्य आधारित विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री शनिवार को रायपुर के महोबा बाजार स्थित निजी होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्टजनों को सम्मानित किया।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

          मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद छत्तीसगढ़ के विकास में बड़ी बाधा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने साहस के साथ अभियान चलाकर प्रदेश को नक्सल समस्या से मुक्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बस्तर का चित्रकोट जलप्रपात और धुड़मारास गांव देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। धुड़मारास को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों की सूची में शामिल किया गया है। राज्य की नई उद्योग नीति में पर्यटन को भी शामिल किया गया है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

          https://dprcg.gov.in/post/1786208401/रायपुर-नक्सलमुक्त-छत्तीसगढ़-प्रगति-के-पथ-पर-निरंतर-अग्रसर-हो-रहा-मुख्यमंत्री-श्री-साय

          युवाओं और भर्ती परीक्षाओं पर जोर

          मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएससी में भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की गई है और अब भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की नीतियां बनाने में युवाओं के सुझाव महत्वपूर्ण हैं।

          शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

          मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर के नक्सलमुक्त होने के बाद वहां एजुकेशन सिटी विकसित की जा रही है। राज्य में ट्राइबल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का भी प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जबकि पांच नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिली है। इनमें 250 सीटें स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने बताया कि बस्तर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत करीब 34 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई है और 40 हजार लोगों का उपचार हुआ है।

          8 लाख करोड़ के एमओयू, रोजगार पर फोकस

          सीएम साय ने कहा कि नई उद्योग नीति के तहत करीब 8 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए हैं। सेमीकंडक्टर, एआई डाटा सेंटर और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में काम शुरू हो रहा है। एक हजार युवाओं को रोजगार देने वाले उद्यमियों के लिए विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। बारिश के बाद रोजगार मेला आयोजित कर युवाओं को उद्योगों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही।

          एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related