छत्तीसगढ़ के किसानों को राहत : अब घर बैठे कटेगा धान खरीदी का टोकन, ‘टोकन तुंहर हाथ’ पोर्टल और ऐप शुरू

      Date:

      • 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर शुरू होगी धान खरीदी, 70 प्रतिशत टोकन मोबाइल ऐप से और 30 प्रतिशत समितियों के माध्यम से होंगे जारी

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में धान खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अब किसानों को टोकन कटवाने के लिए सहकारी समितियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि वे अपने मोबाइल से घर बैठे ही धान बिक्री के लिए टोकन बुक कर सकेंगे। इसके लिए ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप और ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

          नई व्यवस्था से किसानों को लंबी कतारों और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। साथ ही अपनी सुविधा के अनुसार धान खरीदी की तारीख चुनने का विकल्प भी मिलेगा, जिससे किसान उपज की तैयारी और खरीदी केंद्र तक धान पहुंचाने की बेहतर योजना बना सकेंगे। धान खरीदी के लिए शुरू किए गए ‘तुंहर टोकन’ ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। किसान इस ऐप के माध्यम से अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इससे समितियों में बार-बार जाने और टोकन के लिए लंबा इंतजार करने की परेशानी कम होगी। नई व्यवस्था के तहत कुल टोकन में से 70 प्रतिशत मोबाइल ऐप के माध्यम से जारी किए जाएंगे, जबकि शेष 30 प्रतिशत टोकन सहकारी समितियों के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे मोबाइल का उपयोग करने वाले किसानों को घर बैठे सुविधा मिलेगी। वहीं, जिन किसानों को ऑनलाइन टोकन बुक करने में परेशानी होगी, वे पहले की तरह समितियों में जाकर टोकन प्राप्त कर सकेंगे।

          प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक होगी धान खरीदी

          राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। वहीं, किसानों के पंजीकृत रकबे के आधार पर टोकन की संख्या निर्धारित की गई है।

          • 1 से 5 एकड़ तक: एक टोकन।

          • 5 से 10 एकड़ तक: दो टोकन।

          • 10 एकड़ से अधिक: तीन टोकन।

          15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी

          छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इसके लिए 10 नवंबर से टोकन जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। नई व्यवस्था का उद्देश्य खरीदी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक बनाना है। इससे किसानों को समय की बचत होगी और धान बेचने के लिए खरीदी केंद्रों में पहुंचने की योजना बनाने में भी आसानी होगी।

          छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, छोटे किसानों को मिलेगी प्राथमिकता

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related