मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा पोस्टर एवं कैलेंडर का किया विमोचन

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्यारे राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आगामी रामकथा कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया।

          https://dprcg.gov.in/post/1765006128/Raipur-Chief-Minister-Shri-Vishnudev-Sai-released-the-poster-and-calendar-of-Shri-Ramkatha
          प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्यारे राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मंच के संरक्षक दिलेश्वर उमरे, संयोजक ईश्वर उपाध्याय, तथा जागेश्वर मल सोनी, उमेश निर्मलकर, नेत राम साहू, जितेंद्र साहू, इंद्रजीत उपाध्याय, वैभव उपाध्याय सहित मंच के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परम् पूज्य संत श्री प्रियदर्शी राम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दूषित नदी का पानी पीने को मजबूर 35 बैगा परिवार, प्रशासन पर अनदेखी का लगाया आरोप

              कबीरधाम (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाढार...