गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

      Date:

      • बोले– प्रकृति संरक्षण, गौवंश के प्रति श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं ये पर्व

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और गौरा-गौरी से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

          मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। यह प्रकृति और गौवंश के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सामूहिक एकजुटता का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का पारंपरिक गौरा-गौरी पर्व प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकआस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमारी माटी की परंपराओं और ग्रामीण जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐसे पारंपरिक आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हैं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को भी मजबूत बनाते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण एवं गौरा-गौरी के आशीर्वाद से प्रदेश के खेत-खलिहान धन-धान्य से परिपूर्ण रहें। किसानों और अन्नदाताओं के जीवन में समृद्धि आए तथा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related