माखनपुर स्कूल के जर्जर भवन को तोडऩे व अधूरे निर्माण पर कार्रवाई के कलेक्टर ने दिए निर्देश

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली विकासखंड के ग्राम माखनपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जर्जर भवनों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने ऐसे खतरनाक भवनों को तत्काल तोडऩे के निर्देश दिए।

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          कलेक्टर दुदावत ने कहा कि जर्जर भवन कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं, खासकर जब स्कूल परिसर में बच्चे लगातार आते-जाते रहते हैं। इसलिए अनुपयोगी और जोखिमपूर्ण भवनों को हटाना जरूरी है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में पिछले एक वर्ष से निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष भी अधूरा मिला। यह भवन प्रयोगशाला के रूप में बनाया जा रहा था, लेकिन लंबे समय से काम बंद पड़ा था। इस पर कलेक्टर ने सरपंच और सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण एजेंसी से राशि वसूलने और प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा।

          नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग

          इस दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच प्रेमलता पोर्ते ने कलेक्टर से मुलाकात कर गांव की समस्याएं रखीं। उन्होंने जर्जर आंगनवाड़ी भवन के स्थान पर नया भवन स्वीकृत करने, सड़क सुरक्षा के लिए ब्रेकर बनाने और मंझपारा क्षेत्र में लो-वोल्टेज समस्या दूर करने नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की। कलेक्टर ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान रोहित सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

          डिजिटल होगी जनगणना : 30 अप्रैल तक घर बैठे करें स्व-गणना : कलेक्टर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दमदम में प्रधानमंत्री मोदी का टीएमसी पर वार, बोले- बंगाल का दिया बुझने वाला है

              कोलकाता (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम...

              नल कनेक्शन में टुल्लू पम्प न लगाने महापौर की नागरिकों से अपील

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए...