13- 14 सितम्बर को बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। तीज पर्व से पहले ट्रेन से मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और अन्य यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन के यार्ड में रीमॉडलिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए 13 और 14 सितंबर को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

          रेलवे के इस कार्य के चलते रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें दोनों दिन रद्द रहेंगी। इसके अलावा दो मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक ही सीमित रहेगा। रेलवे के अनुसार उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच चल रही दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड का रीमॉडलिंग किया जा रहा है। इसी के कारण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए रेल यात्रा करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी।

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन की 1052 एलएचबी कोच में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related