नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने लोकसभा में कांग्रेस तथा विपक्षी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध के खिलाफ जिले में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

          नारी शक्ति वंदन अधिनियम

          कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से यह ऐतिहासिक अधिनियम लाया गया था। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को बाधित करने का काम किया। इस आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में पुतला दहन किया गया।

          नारी शक्ति वंदन अधिनियम

          कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, महापौर संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर, प्रीति स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

          कांग्रेस ने मातृशक्ति का अधिकार छीनने का प्रयास किया

          नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाला था, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर मातृशक्ति के अधिकार छीनने का प्रयास किया। उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि वह महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है। वही भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व में भागीदारी देने के उद्देश्य से यह विधेयक पेश किया था, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने अपने महिला विरोधी चरित्र को उजागर करते हुए इसे पारित नहीं होने दिया।

          महिलाओं के नाम पर कई कल्याणकारी योजनाएं

          वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि पिछले वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के नाम पर कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कर उन्हें सशक्त बनाने का काम किया है। आज महिलाएं शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा सहित हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं और विकास को गति दे रही हैं। वहीं कांग्रेस महिलाओं को उनका अधिकार मिलने से रोकने का काम कर रही है। साथ ही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के महिला विरोधी रवैये से देश की मातृशक्ति आहत और नाराज है। भाजपा सरकार सदैव महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बिलासपुर से दिल्ली के लिए नाइट फ्लाइट शुरू, 3 मई से मिलेगी सीधी उड़ान सुविधा

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से अब...

              अनुकंपा नौकरी विरासत नहीं, बहू ने सास का ख्याल नहीं रखा तो जाएगी नौकरी : हाईकोर्ट

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर...