शराब की अवैध बिक्री पर लगाए नियंत्रण : आबकारी मंत्री देवांगन

      आबकारी मंत्री देवांगन ने विभाग के 04 नवीन साफ्टवेयर लांच किया

      Date:

          लखनलाल देवांगनरायपुर ( AkhandBharatHNKP.Com)। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने नवा रायपुर में आबकारी विभाग के काम- काज की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों से मदिरा के परिवहन एवं ब्रिकी पर अंकुश लगाए और ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। संभाग में कार्यरत उडऩदस्ता की टीम निरंतर निगरानी करे। मदिरा के विक्रय में ओवर रेट की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए और ग्राहकों को उनके पसंद की मदिरा उपलब्ध हो। श्री देवांगन ने कहा कि सीमावर्ती जिलों में बाहर की मदिरा की ब्रिकी न हो इस पर अधिकारी विशेष ध्यान दे। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आबकारी विभाग के चार नवीन साफ्टवेयर लांच किया, इनमें आईओएस मनपसंद मोबाईल एप्लीकेशन, सैलरी केलकुलेशन वेब एप्लीकेशन, सेव सुविधा मोबाईल एप्लीकेशन, टोल फ्री एप्लीकेशन शामिल है।

          https://dprcg.gov.in/post/1756475005/Raipur-Make-sure-to-control-illegal-sale-and-transportation-of-liquor-Excise-Minister-Shri-Dewangan
          आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभागीय गतिविधियों की समीक्षा एवं राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी थाना एवं जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री नहीं हो। बैठक में अधिकरियों को निर्देशित किया कि मदिरों दुकानों में निर्धारित दर से अधिक दर पर ब्रिकी करते पाए जाने पर सक्त कार्यवाही की जाएगी। आबकरी मंत्री ने बैठक में मंदिरा दुकानों की व्यवस्था सहित लायसेंस व्यवस्था, मार्केटिंग कार्पोरेशन, विभागीय संरचना प्रदेश में बार-क्लब की जानकारी, मंदिरा की गुणवत्ता सहित आबकारी राजस्व के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में आबकारी विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र कुमार भारद्वाज, अपर आयुक्त  आशीष श्रीवास्तव,  पीएल साहू,  जी.के भगत, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन सहित विभाग के उपायुक्त, सहायक आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी उपस्थित थे।

          मदिरा दुकानों में सीसीटीवी कैमरा चालू रखने दिए निर्देश

          आबकारी विभाग के सचिव श्रीमती आर.शंगीता ने विभागीय गतिविधियों की प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी दी। केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने होटल एवं ढाबों में मंदिरा की अवैध बिक्री न हो इस पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। आबकारी मंत्री ने फार्म हाउसों में मंदिरा के अवैध संव्यवहार पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके आलावा उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मंदिरा दुकानों में सीसी टीव्ही कैमरा चालू रखने के निर्देश दिए, जिससे पारदर्शिता बनी रही।

          ये हैं नवीन सॉफ्टवेयर

          आईओएस मनपसंद मोबाईल एप्लीकेशन
          पूर्णतया तैयार कर लिया गया है। आई.ओ.एस. मनपसद मोबाईल एप्पलीकेशन को एप्पल स्टोर में होस्ट करने हेतु एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु एन. आई सी. की ओर प्रेषित कर दिया गया है।
          सैलरी केलकुलेक्शन वेब एप्लीकेशन
          पूर्व में मैनपॉवर एवं सिक्यूरिटी गार्ड एजेंसियों को सी एस एम सी एल में कार्यरत एवं कर्मचारियों के वेतन गणना हेतु एसओपी दिया जा रहा था। वर्तमान में AEBAS के अटेंडेंस के माध्यम से उपस्थिति के आधार सैलेरी केलकुलेशन वेब में यह सुविधा स्वत हो रहा है जिसे मैनपॉवर/सिक्युरिटी एजेसियों द्वारा वेरिफाई कर बिल भुगतान किया जा रहा है। उक्त वेब एप्प का सिक्युरिटी ऑडिट पूर्ण कर लिया गया है, जिसे लाच किया गया।
          वेब एप्लीकेशन सेव सुविधा मोबाईल एप्लीकेशन
          सी.एस.एमसीएल के मदिरा दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए (अवकाश हेतु आवेदन, वेतन का विवरण, दुकान से सबंधित शिकायत) यह एप्प विकसित किया गया है, सिक्युरिटी ऑडिट पूर्ण कर लिया गया है, मोबाईल एप्पलीकेशन को प्ले स्टोर में होस्ट करने हेतु एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु एनआईसी को प्रेषित किया गया है।
          टोल फ्री एप्लीकेशन
          शिकायतकर्ता को शिकायत करने पर मोबाईल नंबर पर शिकायत दर्ज का एसएमएस भेजने एवं शिकायत का निराकण होने पर शिकायतकर्ता को एसएम एस. के माध्यम से शिकायत के निराकरण की स्थिति से अवगत करानेे एवं मुख्यालय में अन्य प्रकार से प्राप्त शिकायतों को भी डिजिटलाईज किया गया है, पूर्णतया तैयार कर लिया गया है। उक्त वेब एप्प का सिक्युरिटी ऑक्सिट पूर्ण कर लिया गया है, जिसे लांच किया गया।

          korba : इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है सरकार : मंत्री लखनलाल देवांगन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज...