सावन के अंतिम सोमवार को झमाझम बारिश, जल निकासी में जुटा रहा निगम अमला

      Date:

      • सातों जोन में अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सावन के अंतिम सोमवार को दोपहर बाद हुई तेज और लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश के दौरान लोगों को राहत देने और पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिक निगम कोरबा का अमला शहर के सभी सातों जोन में सक्रिय रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जलभराव का जायजा लिया और तत्काल निकासी की व्यवस्था की।

          नगर पालिक निगम कोरबा

          लगातार बारिश के चलते कोसाबाड़ी जोन के शांतिनगर मोहल्ला, पोड़ीबहार के राठौर मोहल्ला और जिला अस्पताल के सामने सहित शहर के कई स्थानों पर पानी जमा हो गया। सूचना मिलते ही निगम का दल मौके पर पहुंचा और जेसीबी की मदद से जल निकासी का रास्ता बनाया। इसके बाद जमा पानी की निकासी कर जलभराव की स्थिति को दूर किया गया। दोपहर बाद रुक-रुककर हुई तेज बारिश के कारण वार्डों और बस्तियों में जलभराव की आशंका को देखते हुए निगम का अमला लगातार निगरानी करता रहा। नगर निगम के सातों जोन के जोन आयुक्त अपने-अपने दल के साथ बारिश के बीच मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे।

          महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत और निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर अधिकारियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की। जहां भी पानी जमा होने की स्थिति सामने आई, वहां जेसीबी के माध्यम से पानी की निकासी के लिए रास्ता बनाया गया और प्रभावित स्थानों से जलभराव हटाया गया।

          लगातार बारिश के बीच कोरबा निगम अलर्ट मोड पर, बाढ़ नियंत्रण केंद्र 24 घंटे सक्रिय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              विधानसभा चुनाव : पंजाब में सभी 117 सीटों पर भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव

              चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता...