कार्यक्रम में गाना गाते-गाते प्रोफेसर को आया हार्ट अटैक, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण अधिष्ठाता का निधन

      Date:

      • कुलपति के कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाने से पहले बाथरूम में बेहोश मिले

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

          जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह ने लगातार पांच गीत प्रस्तुत किए। छठा गीत “कोई मुश्किल, कोई परेशानी आए… मुझसे कहो…” गाते समय उन्हें बेचैनी महसूस हुई और उन्होंने प्रस्तुति बीच में ही रोक दी। इसके बाद वे बाथरूम चले गए। कुछ देर बाद एक फोटोग्राफर ने उन्हें बाथरूम में बेहोश पड़ा देखा और अधिकारियों को सूचना दी। उन्हें तत्काल व्यापार विहार स्थित एलाइट अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

          एंबुलेंस नहीं पहुंची, रजिस्ट्रार कार से ले गए अस्पताल

          बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय परिसर से एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर कुलसचिव अश्वनी दीक्षित अपनी निजी कार से प्रो. सिंह को अस्पताल लेकर गए। घटना को लेकर विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह ने आईआईटी खड़गपुर से पीएचडी की थी। वे वर्ष 2011 में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े थे और प्रोफेसर, प्रभारी कुलसचिव तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके थे। उनके नाम कई शोधपत्र, पुस्तकें और पेटेंट दर्ज हैं। उनके निधन से विश्वविद्यालय परिवार और शिक्षा जगत में शोक की लहर है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              मंत्री लखनलाल देवांगन ने घर पर लगाया 10 किलोवाट का सोलर प्लांट

              प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाने की अपील,...