मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की मुलाकात

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री शुक्ला का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

          इस दौरान दोनों के मध्य क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने बताया कि अब रीवा-रायपुर से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ गया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के साझा प्रयासों से दोनों राज्यों के लोगों को हवाई सेवा की बड़ी सौगात मिली है।

          https://dprcg.gov.in/post/1773816389/Raipur-Deputy-Chief-Minister-of-Madhya-Pradesh-Shri-Rajendra-Shukla-paid-a-courtesy-call-on-the-Chief-Minister

          उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने इस दिशा में मुख्यमंत्री श्री साय के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया और आगे भी दोनों राज्यों के साझा हितों को आगे बढ़ाने की बात कही। उल्लेखनीय है रायपुर और रीवा के मध्य हवाई सेवा प्रारंभ हो गई है। इससे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लोगों की यात्रा आसान होगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, डॉ. हिमांशु द्विवेदी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              23 जून को होगी कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ सरकार की राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की...

              लोकभवन पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल ने किया आत्मीय स्वागत

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार...