इंटक यूनियन ने किया कैटलिस्ट हाउसकीपिंग कर्मियों से संवाद, कर्मचारियों की समस्याओं और सुरक्षा मुद्दों पर हुई चर्चा

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। श्रमिक हितों की रक्षा और कर्मचारियों की समस्याओं को समझने के उद्देश्य से इंटक यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने कैटलिस्ट हाउसकीपिंग कर्मियों एवं सुपरवाइजर टीम का दौरा किया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से मुलाकात कर विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

          इंटक यूनियन

          बैठक के दौरान कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, प्रोडक्शन एवं प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के उपाय, कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा कर उनकी राय जानी। इस दौरान कर्मचारियों ने खुलकर अपनी समस्याएं, सुझाव और कार्यस्थल से संबंधित परेशानियां यूनियन के समक्ष रखीं। इंटक यूनियन के प्रतिनिधियों ने सभी मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक पहल और हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि एकता में शक्ति है और संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              SBI में 1500 पदों पर भर्ती, सैलरी 85 हजार तक

              नई दिल्ली (एजेंसी)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में...