रामपुर विधानसभा में भाजपा का बौद्धिक संवाद कार्यक्रम संपन्न, एसआईआर और राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा

      Date:

      • वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती पर रखे विचार

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा संचालित राष्ट्रीय चिंतन संवाद कार्यक्रम के तहत रामपुर विधानसभा क्षेत्र में बौद्धिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, राष्ट्र निर्माण, सुशासन और समसामयिक राजनीतिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी और पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर ने अपने विचार रखे।

          भारतीय जनता पार्टी

          भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा मृत एवं अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाना है। उन्होंने कहा कि शुद्ध और विश्वसनीय मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए नागरिकों की जागरूकता और सहभागिता जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि देश विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

          गोपाल मोदी ने आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर नागरिकों से स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘लोकल के लिए वोकल’ का संदेश केवल नारा नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों और कुटीर उद्योगों के उत्पाद खरीदने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देना आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का माध्यम है। उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

          अपने संबोधन में गोपाल मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि कांग्रेस राजनीतिक हताशा के चलते एसआईआर जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के मुद्दों को महत्व दे रही है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रेणुका राठिया, प्रीति स्वर्णकार, फूलसिंह कंवर, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, प्रदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष किशन साव, ओमप्रकाश अग्रवाल, रामकुमार, नरेंद्र बिंझवार, वरिष्ठ नागरिक राम मनोहर सोनी, मोहब्बत राम कुर्रे, विदुर लाल कौशिक, रामेश्वर प्रसाद कौशिक, नवधा राम खैरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के वरिष्ठ और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

          ननकीराम कंवर बोले- मतदाता सूची का शुद्धिकरण जरूरी

          पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों को मतदाता सूची के शुद्धिकरण में सहयोग करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का सही और अद्यतन होना आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने भी विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार और सुझाव साझा किए। संवाद के माध्यम से लोकतांत्रिक जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित के प्रति सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

          भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस, गोष्ठी आयोजित कर बताई गई उपलब्धियां

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related