उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने डेढ़ करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

      Date:

      • महापौर संजूदेवी राजपूत की मौजूदगी में विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा शहर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान बुधवारी के दशहरा मैदान स्थित सामुदायिक भवन के समीप आयोजित कार्यक्रम में शेड निर्माण एवं विस्तार कार्य का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग वार्डों में सड़क, नाली, सामुदायिक भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।

          लखनलाल देवांगन

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद परिवारों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। खाद्यान्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और सुकन्या योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में विकास की गति लगातार बढ़ रही है। सड़क, परिवहन और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। चार और छह लेन की सड़कों का निर्माण देश के विकास को नई दिशा दे रहा है।

          महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास एवं निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पांच हजार लोगों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर फुटकर व्यवसायियों के लिए व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित किए जा रहे हैं। वहीं बुधवारी स्थित आनंद बाजार में मोबाइल कवर व्यवसायियों को दुकानें आवंटित कर उनके व्यवसाय को व्यवस्थित करने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि शहर के चारों दिशाओं में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम किया जा रहा है। नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार बनने के बाद से शहर के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

          भूमिपूजन एवं लोकार्पण के तहत बुधवारी के दशहरा मैदान में वार्ड क्रमांक 21 (वर्तमान वार्ड क्रमांक 24) स्थित सामुदायिक भवन के पास शेड निर्माण एवं विस्तार कार्य का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 19 में गिरीश चंद्र के घर से रतिराम दिवाकर के घर तक, महंत के घर से कॉलोनी तक तथा नीलगिरी बस्ती में श्रीवास्तव के घर से दिलीप दीवान के घर तक आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वार्ड क्रमांक 22 में मनहरण यादव के घर से वीरसिंह के घर तक आरसीसी नाली तथा श्याम यादव के घर से अशोक राठौर के घर तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इसी तरह वार्ड क्रमांक 24 बुधवारी में रामलाल के घर से रामू फर्नीचर तक और शिव मंदिर से कमल पटेल के घर तक सीसी सड़क निर्माण, बुधवारी क्रमांक 2 के गुरु घासीदास चौक क्षेत्र में सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 25 में एलआईजी 179 से ब्लॉक क्रमांक 4 तक नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

          कार्यक्रम के दूसरे चरण में वार्ड क्रमांक 37 रामपुर स्थित सामुदायिक भवन के समीप भी विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 20 की नीलगिरी बस्ती में आंगनबाड़ी क्रमांक 1 से आश्रम के पीछे तक नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 32 पोड़ीबहार में मां काली मंदिर के पास ज्योति कलश कक्ष के लिए शेड एवं प्रसाधन निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 35 में कबीर आश्रम के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 37 रामपुर के शांतिनगर में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। इन निर्माण कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में आवागमन और नागरिक सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।

          इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य नरेंद्र देवांगन, ममता यादव, अजय गोंड़, चंद्रकली जायसवाल, पार्षद पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, चंद्रलोक सिंह, प्रताप सिंह कंवर, एल्डरमेन ईश्वर साहू, रितेश साहू, सतीश ठाकुर, राजेश राठौर, मिलाप बरेठ, श्रीधर त्रिवेदी, स्वाति कश्यप, पुष्पलता साहू, शिव जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, श्याम यादव, महेंद्र यादव सहित जोन कमिश्नर एनके नाथ, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, अश्वनी दास, अंजुला अनंत एवं अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

          राताखार को मिलेगी आधुनिक सामुदायिक सुविधा, मंत्री लखनलाल देवांगन ने की बालको की पहल की सराहना

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related