महात्मा गांधी और शास्त्री की जयंती पर रेडक्रॉस व होटल स्टेयोरा ने हॉकरों का किया सम्मान, बांटा टी-शर्ट्स

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कोरबा में सेवा और सम्मान की अनूठी पहल देखने को मिली। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोरबा और होटल स्टेयोरा के संयुक्त तत्वावधान में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत सुबह शहरवासियों तक अखबार और खबरें पहुंचाने वाले कर्मयोगियों का सम्मान किया गया।

          भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी

          टीपी नगर स्थित होटल स्टेयोरा में आयोजित कार्यक्रम में अखबार वितरण संघ के हॉकरों, माल लदान-उतारने वाले श्रमिकों तथा ऑटो चालकों को टी-शर्ट वितरित की गई। धूप, बारिश और ठंड की परवाह किए बिना प्रतिदिन अपने कार्य में जुटे इन कर्मयोगियों के प्रति आयोजन समिति ने आभार जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राम सिंह अग्रवाल ने कहा कि सुबह की पहली किरण के साथ देश-दुनिया की खबरें घर-घर पहुंचाने वाले हॉकर और श्रमिक समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे निरंतर मेहनत करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। गांधी जयंती के अवसर पर ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना सेवा भावना को मजबूत करने वाला कदम है।

          कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष राजेश बगडिय़ा, संरक्षक मोहम्मद सफी व अजय शर्मा, यूथ रेडक्रॉस के जफर अली, उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, डॉ. अजय स्वर्णकार, प्रदेश प्रतिनिधि योगेश जैन, आजीवन सदस्य मृगेंद्र सिंह व राजेंद्र ठाकुर सहित अखबार वितरण संघ के दीपेंद्र साहू तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। टी-शर्ट प्राप्त करने के बाद हॉकरों, श्रमिकों और ऑटो चालकों के चेहरों पर खुशी नजर आई। उन्होंने इस सम्मान और सेवा पहल के लिए रेडक्रॉस सोसायटी एवं होटल स्टेयोरा की आयोजन समिति के प्रति आभार जताया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related