कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर को भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा टीपी नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भव्य संत समागम एवं कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह मुख्य अतिथि रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अध्यक्षता की, जबकि प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के प्रबुद्धजनों का शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मान भी किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गुरु रविदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन के माध्यम से यह बताया कि सच्ची भक्ति के लिए बाहरी आडंबर जरूरी नहीं है। यदि मन पवित्र और श्रद्धा से भरा हो तो ईश्वर की अनुभूति कहीं भी की जा सकती है। उन्होंने गुरु रविदास जी के जीवन से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी समाज में समानता, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करने का काम कर रही हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ पवन गर्ग, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, संतोषी दीवान, योगेश जैन, रुक्मणी नायर, नवीन अरोड़ा, अजय कंवर, नवीन मार्कंडेय, कमला बरेठ, अर्जुन गुप्ता, डॉ. विजय राठौर, राजेश लहरे, प्रीति स्वर्णकार, संजय राठौर, संजीव शर्मा, प्रदीप सिंह, अविनाश दुबे सहित सभी मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉ. राजीव सिंह ने दिया समानता और भाईचारे का संदेश
रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि गुरु रविदास जी के अनुयायी समाज के सभी वर्गों में रहे हैं। उन्होंने हमेशा ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध करते हुए समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के विचारों से प्रभावित होकर अनेक राजा-महाराजा भी उनके अनुयायी बने। उनके बताए रास्ते पर चलकर मानवता, सामाजिक समानता और सद्भावना का संदेश आगे बढ़ाया गया।
समरस समाज की स्थापना की प्रेरणा : भोजराम देवांगन
छत्तीसगढ़ हाथकरघा संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन ने गुरु रविदास जी के सामाजिक चिंतन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, समानता, सद्भाव और मानवता के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी सामाजिक एकता और समरसता के लिए प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम के दौरान जिले के 24 मंडलों के लिए कलश वितरण किया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप वितरित किए गए इन कलशों को संबंधित मंडलों के मंदिरों में स्थापित किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस, गोष्ठी आयोजित कर बताई गई उपलब्धियां

