भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाईबाजार मंडल में डीएलपी महाअभियान को मिली नई गति

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) महाअभियान को भिलाई बाजार मंडल में व्यापक समर्थन मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर और उनकी टीम अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित कर रही है।

          अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता अपने स्मार्टफोन में उपलब्ध कराए गए विशेष एप के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण में पार्टी के इतिहास, पंचनिष्ठा, नमो एप के उपयोग, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण पूरा करने वाले कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनमें उत्साह और सहभागिता बढ़ी है। भिलाई बाजार मंडल के सभी शक्ति केंद्रों और बूथों पर कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। संगठन का लक्ष्य अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षित कर उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है।

          डिजिटल प्रशिक्षण से संगठन होगा और अधिक सक्षम : दिनेश 

          मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण महाअभियान संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी कौशल का विकास होगा, जिससे वे पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

          भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस, गोष्ठी आयोजित कर बताई गई उपलब्धियां

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related