सक्ती। ड्राइवर की लापरवाही से बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में पलटी गई. स्कूल बस में करीब 18 बच्चे सवार थे. गनीमत रही कि ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया. पुलिस ने मामले में ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.घटना हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद की है. हसौद के निजी स्कूल हैपी पब्लिक स्कूल के बच्चे को स्कूल बस चालक शॉर्ट कर्ट के चक्कर में नदी में बने एनीकट (छोटा पुल) से गाड़ी ले जा रहा था. इस दौरान पिसौद के पास ड्राइवर की लापरवाही से बस नहर में जा गिरी. बस को नदी में गिरता देख आस-पास नहा रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया. एक बच्चे को थोड़ी चोट आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों के साथ लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े. सभी बच्चों के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली.
ड्राइवर की लापरवाही से नहर में पलटी स्कूल बस, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला…
Popular
More like thisRelated
SECL ने जारी किया नया आधिकारिक लोगो, मीडिया संस्थानों से नए प्रतीक चिह्न के उपयोग की अपील
प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के लिए जारी...
दीपावली को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया पैदल मार्च, ज्वेलर्स और व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह
बांकीमोंगरा थाना प्रभारी रामकुमार साव के नेतृत्व में...
कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी मिलने पर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारों को...
जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच
बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज...
