सनसनीखेज खुलासा : साइको किलर ने शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों को उतारा मौत के घाट, कुत्ते पर किया था परीक्षण

      Date:

      बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। कसडोल क्षेत्र के खर्वे गांव में पिछले कुछ महीनों के भीतर लगातार हुई रहस्यमयी मौतों का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला कि गांव का ही एक व्यक्ति बेहद सुनियोजित तरीके से लोगों को मौत के घाट उतार रहा था। आरोपी ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर एक-एक कर आठ लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राम सहाय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

          बलौदाबाजार

          फरवरी से मई 2026 के बीच गांव में लगातार कई लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो रही थी। एक के बाद एक हो रही इन घटनाओं ने ग्रामीणों को चिंतित कर दिया। आखिरकार ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर इन मौतों की निष्पक्ष जांच की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सात मृतकों के शव कब्र से बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेजा गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने डीएनए, विसरा और अन्य नमूनों की जांच की। रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया कि मौतें सामान्य नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का हिस्सा थीं। इसके बाद पुलिस की जांच सीधे आरोपी तक पहुंच गई।

          कुत्ते पर परीक्षण कर शुरू किया हत्या का सिलसिला

          पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति से चूहा मारने की दवा के नाम पर जहरीला पदार्थ हासिल किया था। किसी इंसान पर इस्तेमाल करने से पहले उसने इस जहर का परीक्षण एक आवारा कुत्ते पर किया। जब कुत्ते की मौत हो गई तो उसे यकीन हो गया कि यह जहर असरदार है। इसके बाद उसने अपने परिचित लोगों को शराब में वही जहर मिलाकर पिलाना शुरू कर दिया।

          हर हत्या के पीछे अलग-अलग वजह आई सामने

          पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने हर हत्या के पीछे अलग-अलग कारण बताए। किसी से पुरानी रंजिश थी, कोई अक्सर गाली-गलौज करता था, किसी पर उसकी पत्नी के प्रति गलत नजर रखने का संदेह था, तो किसी से लिया गया कर्ज चुकाने से बचना चाहता था। आरोपी को यह भी शक था कि कुछ लोग उस पर तंत्र-मंत्र कर रहे हैं, जिसके कारण उसके जीवन में परेशानियां बढ़ रही हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related