धमतरी जिले को शिक्षा क्षेत्र में बड़ी सौगात, खुलेगा नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय

      Date:

      धमतरी (AkhandBharatHNKP.Com)। अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में धमतरी जिले को बड़ी सौगात मिली है। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने जिले में नए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इससे दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के जनजातीय विद्यार्थियों को आधुनिक एवं निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

          गौरतलब है कि नगरी विकासखंड के पथररीडीह में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पहले से ही उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और आधुनिक सुविधाओं के कारण प्रदेश के मॉडल विद्यालयों में अपनी पहचान बना चुका है। इसी सफलता और क्षेत्रीय आवश्यकता को देखते हुए शासन ने जिले में दूसरा विद्यालय शुरू करने का निर्णय लिया है। नए विद्यालय में विद्यार्थियों को डिजिटल कक्षाएं, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं और व्यक्तित्व विकास के अवसर मिलेंगे। चयनित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, गणवेश, अध्ययन सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय में नियमित पढ़ाई के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष शैक्षणिक मार्गदर्शन, अनुभवी शिक्षकों का सहयोग और कैरियर काउंसिलिंग की सुविधा भी दी जाएगी।

          अविनाश मिश्रा ने कहा कि यह विद्यालय जनजातीय अंचलों के बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हांकन और अन्य प्रक्रियाएं तय समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह पहल जिले के शैक्षणिक विकास और जनजातीय समाज के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण साबित होगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related