नगर पालिक निगम कोरबा के 30 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा के 30 कर्मचारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति मिली है। विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के बाद निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने पदोन्नति आदेश जारी किया है। स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत सुभाषिनी आशावान को स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 बनाया गया है। वहीं राजस्व निरीक्षक कुशल सिंह गोंड़ को सहायक राजस्व अधिकारी तथा स्वच्छता निरीक्षक गिरवर प्रसाद विश्वकर्मा को वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। स्वच्छता पर्यवेक्षक सेवन राठौर को स्वच्छता निरीक्षक बनाया गया है।

          सहायक ग्रेड-2 के रघुराम यादव, जनकराम हंसराज और तारा भगत को सहायक कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। इसी तरह पुखराज सिंह यादव, संजय ठाकुर, मनोज केशरवानी, उत्तम प्रसाद राठौर, भावेश यादव, देवनारायण पैकरा और देवव्रत आदित्य को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

          कई कर्मचारियों को मिला लाभ

          सहायक ग्रेड-3 के हिमांशु कुमार राठौर, अरुणकुमार वर्मा और नीलम दुबे को सहायक ग्रेड-2 बनाया गया है। सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत अवधराम लहरे, ओमप्रकाश श्रीवास, बृजेन्द्र सिंह बघेल, वेदराम राठौर, रामाधार सागर और करन पाण्डेय को राजस्व उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। वहीं तकनीकी हेल्पर रामप्रसाद मिरी को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति मिली है। हेल्पर मजदूर के रूप में कार्यरत घासीदास महंत, अवधकुमार बिंझवार, गीताबाई चन्द्रा, रामखिलावन साहू, इम्तियाज अली और रामायण प्रसाद श्रीवास को सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related