छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ईडी की दबिश, रायपुर के सुशील विला में दस्तावेजों की जांच जारी

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई से हलचल मच गई है। मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला में दबिश दी। दो वाहनों से पहुंची टीम विला के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रही है।

          रायपुर के अलावा दुर्ग जिले में भी ईडी की कार्रवाई की सूचना सामने आई है। हालांकि, दुर्ग में टीम ने किस स्थान पर दबिश दी है और किन लोगों से पूछताछ की जा रही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल ईडी की इस कार्रवाई के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच किस मामले में की जा रही है और किन लोगों या संस्थानों से इसका संबंध है, इस बारे में भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच दल की कार्रवाई जारी है। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

          महादेव बेटिंग ऐप मामले में ईडी की कार्रवाई, विकास गर्ग की 940 करोड़ की संपत्ति कुर्क

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related