शौर्य चक्र से सम्मानित छत्तीसगढ़ पुलिस के वीर अधिकारियों को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

          वित्त मंत्री ने कहा कि यह सम्मान दोनों अधिकारियों के अद्वितीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण का गौरवपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए दोनों अधिकारियों ने जिस वीरता, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है। श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के इन जांबाज अधिकारियों ने अपने साहसिक कार्यों से न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनका यह सम्मान युवाओं को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यपरायणता और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। वित्त मंत्री ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को उनके शौर्य, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं पर गर्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों अधिकारी आगे भी अपनी सेवाओं से प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

          https://dprcg.gov.in/post/1780985686/Finance-Minister-Shri-OP-Choudhary-congratulated-the-brave-officers-of-Chhattisgarh-Police-who-were-awarded-the-Shaurya-Chakra

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related