महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया एमआईसी का विस्तार, पांच नए सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) का महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने विस्तार किया है। जारी आदेश के तहत पांच नए निर्वाचित पार्षदों को एमआईसी में शामिल किया गया है। इसके साथ ही एमआईसी में सदस्यों की संख्या 9 से बढ़कर 14 हो गई है।

          महापौर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अशोक चावलानी को सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य तथा नगरीय नियोजन, नरेन्द्र देवांगन को वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण तथा राजस्व, चन्द्रकली जायसवाल को खाद्य, किशनलाल केंवट को शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण तथा प्रेमकुमार साहू को यांत्रिकी एवं सामाजिक कल्याण विभाग का प्रभारी सदस्य बनाया गया है।

          एमआईसी में अब 14 प्रभारी सदस्य

          एमआईसी में पहले से शामिल सदस्यों में हितानंद अग्रवाल को लोक कर्म, भानुमति जायसवाल को पर्यावरण, अजय गोंड़ को संस्कृति एवं पर्यटन, फिरतराम साहू को जल कार्य, धनकुमारी गर्ग को मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण, उर्वशी राठौर को महिला एवं बाल विकास, ममता यादव को गरीबी उपशमन, अजय कुमार चन्द्रा को अग्निशमन एवं विद्युत संधारण तथा सरोज शांडिल्य को उद्यानिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

          नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम : महापौर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related