पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से अपने साथ रायपुर लेकर आए

      Date:

      • पैर में चोट लगने से चलने-फिरने में हो रही थी परेशानी, बेहतर उपचार के लिए रायपुर के बालाजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के चोटिल होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लेकर आए। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद उपचार की व्यवस्था कराई और उन्हें रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया।

          https://dprcg.gov.in/post/1795425482/Former-MP-Shri-Nandkumar-Sai-sustained-injuries-the-Chief-Minister-brought-him-along-by-helicopter-from-his-home-village

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि दो दिन पहले नंदकुमार साय फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके पैर में चोट आई है। इसके कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी तकलीफ हो रही थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि कल जशपुर प्रवास के दौरान उनके निवास के समीप आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला था। इस दौरान वे रात में नंदकुमार साय के निवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

          मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पैर में चोट लगने के कारण नंदकुमार साय को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। आज उन्हें भी रायपुर आना था, इसलिए उन्होंने नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने का निर्णय लिया, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि नंदकुमार साय के बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित बालाजी अस्पताल में व्यवस्था की गई है।

          मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

              विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध...