20 साल से बिलासपुर में छिपकर रह रहा था बांग्लादेशी, भारतीय दस्तावेज बनवाकर एनटीपीसी सीपत में करता रहा काम

      Date:

      • भारतीय पासपोर्ट, आधार और वोटर कार्ड तक बनवाया; 19 साल से एनटीपीसी सीपत में लिफ्ट मेंटेनेंस का काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। वर्ष 2005 में अवैध तरीके से भारत आया बांग्लादेशी अतीक हुसैन (42) पिछले करीब 20 साल से बिलासपुर में पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, उसने भारतीय पहचान के कई दस्तावेज भी बनवा लिए थे। उसके पास भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, जाति व निवास प्रमाण पत्र और 9वीं की मार्कशीट मिली है।

          एसटीएफ और बिलासपुर पुलिस ने गुरुवार तड़के करीब 5 बजे सरकंडा के सूर्या बिहार स्थित किराए के मकान में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अतीक ने लिंगियाडीह के वोटर कार्ड से मतदान भी किया था। उसे रायपुर के होल्डिंग सेंटर भेजकर बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, अतीक वर्ष 2007 में चेन्नई की कंपनी बीईसीओ लिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए एनटीपीसी सीपत पहुंचा था। इसके बाद वह करीब 19 साल से लिफ्ट मेंटेनेंस का काम करता रहा। करीब 20 दिन पहले संदिग्धों की जांच के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वह फरार हो गया। बाद में पुलिस और जिला विशेष शाखा की टीम ने उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

          जासूसी के एंगल से भी जांच

          पुलिस अब उसके संपर्कों और गतिविधियों की भी जांच कर रही है। उसके विदेशी जासूसी से जुड़े होने की आशंका के एंगल से भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इतने वर्षों तक वह भारतीय दस्तावेज कैसे बनवाता रहा और इसमें किस-किस ने उसकी मदद की। पुलिस अब तक बांग्लादेशी होने के संदेह में 1162 लोगों की जांच कर चुकी है। इनमें 23 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें 18 के दस्तावेज वैध पाए जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। बाकी संदिग्धों के दस्तावेजों की जांच जारी है। अतीक ने वर्ष 2018 में भारतीय पासपोर्ट बनवाया था। पुलिस को उसके पास मंगला के एक निजी स्कूल की कथित फर्जी 9वीं की मार्कशीट भी मिली है। दस्तावेज तैयार कराने में मदद करने वालों की भी जांच की जा रही है।

          रायपुर में 26 साल से छिपकर रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, मैकेनिक बनकर कर रहा था काम

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related